HomeBreaking NewsSECL के सरकारी कर्मचारी से SECL प्रबंधन नौकरी न करवा कर  कांग्रेस...

SECL के सरकारी कर्मचारी से SECL प्रबंधन नौकरी न करवा कर  कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में करवा रहा प्रचार प्रसार

एसईसीएल में नौकरी नहीं मिलने तक यह कर्मी भूविस्थापित बनकर खूब की थी राजनीति, लगाए थे आला अधिकारियों और नेताओं के दफ्तरों के चक्कर

छत्तीसगढ़/कोरबा :- प्राप्त जानकारी के अनुसार एसईसीएल कर्मी राधेश्याम कश्यप इन दिनों जांजगीर-चांपा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं, यह छूट एसईसीएल ने इन्हें क्यों दे रखी है क्या यह आचार संहिता को उल्लंघन नहीं है क्या कोई कर्मचारी खुलेआम इस प्रकार किसी प्रत्याशी का प्रचार प्रसार नौकरी के दौरान कर सकता है यह तो एसईसीएल के अधिकारी ही बता सकते हैं कि इन्हें यह विशेष सुविधा और छूट क्यों दी गई है,

- Advertisement -

बता दे राधेश्याम कश्यप बीते कई दिनों से जागीर चंपा प्रत्याशी के समर्थन में खुलेआम प्रचार प्रसार कर रहे हैं जब इनकी नौकरी एसेंशियल में नहीं लगी थी तब इन्होंने एसईसीएल के दफ्तरों के सामने अनेक धरना प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट से लगाकर अनेक नेताओं के दफ्तरों के चक्कर काटे इस दौरान इन्होंने भूविस्थापितों की आड़ में जमकर अपनी नेतागिरी चमकाई लेकिन एसईसीएल में नौकरी पाने के बाद भी उनकी नेतागिरी करने की प्रवृत्ति नहीं बदल सकी और वह अब नौकरी पाने के बाद भी कागजों में नौकरी करते हुए खुलेआम नेतागिरी कर रहे हैं जिसके कारण जहां एसईसीएल के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है वही नियम कायदों का उल्लंघन, जबकि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस में साफ तौर पर बताया गया है कि आचार संहिता के दौरान अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी अगर चुनाव प्रचार प्रसार में शामिल होता है तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी । बता दें कि ऐसे कई एसईसीएल कर्मी हैं जो एसेंशियल से मोटी तनख्वाह लेते हुए नियम कायदों को तक में रखकर चुनाव प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं, जिससे शासन के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है निर्वाचन आयोग के और नियम कायदों की धज्जियां उड़ रही हैं ।           

एसईसीएल कर्मी राधेश्याम कश्यप ने व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि राधेश्याम कश्यप पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जिला कोरबा ने प्रचार प्रसार किया , ग्राम बोड़सरा मरकाड़ी शिवानी कनई भाटापारा नैला सरखो पाली करमदि कुथुर , खोखरा, मुनुद, कुटरा, सेदरी, बोड़सरा एवं अन्य ग्राम, कांग्रेस पार्टी के कार्यकताओ के द्वारा गांव गांव में सघन जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है ।
ग्रामीणों से चर्चा के दौरान किसानों का कर्ज माफी 200 यूनिट बिजली फ्री पोस्ट ग्रेजुएट तक फीस माफ सभी समूहो का कर्ज माफ 500 रुपये में गैस सिलेंडर रिफिलिंग , कांग्रेस सरकार कि ऐसे अनेको घोषणाओं को जन जन तक पहुंचा जा रहा है । एवं कांग्रेस प्रत्याशी आदरणीय व्यास कश्यप जी को भारी मतों से विजय बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर कार्य कर रहे हैं।

Must Read