छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां इन दिनों ईडी की टीम द्वारा लगातार सरकारी विभागों अधिकारियों सहित ठेकेदारों के ठिकानों में छापामार कार्यवाही कर रही है तो वहीं जिले के 1 बड़े ठेकेदार नरेश वर्मा (बी.बी वर्मा ) के यहां केंद्रीय आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है बताया जा रहा दो गाड़ियों में आठ अधिकारी बीबी वर्मा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय में पहुंचे हैं और दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं मामला जीएसटी चोरी से जोड़कर देखा जा रहा है ।











