HomeBreaking Newsदेवपहरी वॉटरफाल में बहे हुए शिक्षक का मिला शव

देवपहरी वॉटरफाल में बहे हुए शिक्षक का मिला शव

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिले के देवपहरी वॉटरफाल में बहे शिक्षक का देवपहरी वॉटरफाल में बहे हुए शिक्षक का शव आज मिला है। शिक्षक कल देवपहरी वाटरफाल में बहा गए थे। लेमरू पुलिस ,नगर सेना , एसडीआरएफ ,स्थानीय ग्रामीण गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया । कल दिनांक 21 जुलाई 2023 को अकलतरा जिला जांजगीर चांपा निवासी शिक्षक श्री सत्यजीत राहा अपने दो अन्य साथियों के साथ लेमरू वाटरफॉल में घूमने आए थे , वाटरफॉल में नहाते समय संतुलन बिगड़ जाने से वाटरफॉल में बह गए थे , जिनकी तलाश कल से ही थाना लेमरू पुलिस , नगर सेना, एसडीआरएफ एवं स्थानीय ग्रामीण गोताखोरों के माध्यम से किया जा रहा था । सघन सर्च अभियान के पश्चात आज दिनांक 22 जुलाई 2022 की शाम करीब 6:00 बजे शिक्षक श्री सत्यजीत राहा को रेस्क्यू कर लिया गया है , किंतु दुखद पहलू यह है कि उक्त दुर्घटना में पानी में डूबने से श्री सत्य जीत राहा की मौत हो गई है, जिनके शव को पंचनामा कार्यवाही पश्चात परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा ।

Must Read