HomeBreaking Newsअकाशीय बिजली का खतरनाक नजारा धू धू कर जल गया पेड़

अकाशीय बिजली का खतरनाक नजारा धू धू कर जल गया पेड़

आकाशीय बिजली का खतरनाक नजारा देखने को मिला जहां आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ में लगी आग ने देखते देखते विकराल रूप धारण कर लिया और धू-धू कर सेमर का पेड़ पूरी तरह जल गया.. घटना बलरामपुर जिले की बताई जा रही है. गनीमत यह रही की आकाशीय बिजली की इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नही हुई. पेड़ में लगी आगजनी की घटना को स्थानीय लोगो ने अपने मोबाइल कैमरा मे कैद कर लिया. जिसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो बलरामपुर जिले के शरदापुर गांव का है बताया जा रहा है की पेड़ में लगी आग से उठी चिंगारी से पास ही मौजूद घर को भी अपनी चपेट में ले लिया लेकिन आसपास मौजूद लोगो को तत्परता से घर में लगी आग पर तत्काल काबू पा लिया ।

Must Read