HomeBreaking NewsBreaking: एमपी नगर में बुजुर्ग महिला और नाबालिग लड़की को रस्सी से...

Breaking: एमपी नगर में बुजुर्ग महिला और नाबालिग लड़की को रस्सी से बांधकर लाखों की लूट, पुलिस द्वारा की जा रही नाकेबंदी

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा शहर के एमपी नगर कॉलोनी में थोड़ी देर पहले डकैती की घटना को अंजाम दिया गया. राजकुमार निर्मलकर नामक व्यक्ति परिवार के साथ ग्राम नरियारा अकलतरा दशगात्र में शामिल होने गया है. राजकुमार की मां और उनकी नाबालिग बेटी घर में थे. थोड़ी देर पहले चार लोग उनके घर में दूसरे और दोनों को रस्सी से बांधकर घर से लाखों रुपए लेकर चंपत हो गए. बताया जाता है कि डकैतों के हाथ में चाकू और रिवाल्वर भी था. घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस के अलावा अन्य क्षेत्रों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. पता चला है कि पुलिस द्वारा नाकेबंदी भी की जा रही है।

Must Read