Home Breaking News आचार संहिता के दौरान सरपंच, सचिव, उप सरपंच द्वारा 14वें व 15...

आचार संहिता के दौरान सरपंच, सचिव, उप सरपंच द्वारा 14वें व 15 वें वित्त की राशि से लाखों रुपए गमन करने का आरोप

245

छत्तीसगढ़/कोरबा :- ग्राम पंचायत रजगामार की सरपंच श्रीमती रमुला राठिया के द्वारा उपसरपंच जितेंद्र राठौर के द्वारा पंचायत चुनाव आचार संहिता के दरमियान लाखों रुपए हरित कर गबन करने का लगाया आरोप विधायक व कलेक्टर से की गई शिकायत पर कलेक्टर ने दिए जांच का निर्देश। ग्राम पंचायत रजगामार की सरपंच श्रीमती रमुला राठिया ने बताया कि 28/01/2020 को पंचायत चुनाव हुआ था जिसमें मैं निर्वाचित होकर सरपंच बनी थी लेकिन चुनाव के 1 दिन पहले 27/01/2020 को पंचायत चुनाव आचार संहिता के दरमियान रजगामार के उपसरपंच जितेंद्र राठौर के द्वारा पूर्व सरपंच व सचिव कौशल सोनवानी के डीएससी का गलत उपयोग कर 14 वित्त के लाखों रुपए की राशि आहरित कर गबन कर लिया गया और कुछ पैसा अपने व पुर्व सरपंच के चुनाव में शासकीय रकम खर्च किया गया ।इसी तरीके से मेरे चुनाव जीतने के बाद भी पुराने सरपंच श्रीमती बृज कुवर राठिया के ही हस्ताक्षर युक्त डीएससी से 14वे वित्त की राशि से लाखों रुपए के लगभग राशि उपसरपंच जितेंद्र राठौर के द्वारा आहरित कर गबन कर लिया गया। मेरे द्वारा पूर्व में भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा को पत्र के माध्यम से इसकी शिकायत किया गया था लेकिन आज तक उसकी किसी तरह की कार्यवाही नहीं की गई उपसरपंच जितेंद्र राठौर एवं उनके कुछ अन्य पंच जो अपने वार्ड का विकास तो कराते नहीं हैं और बिना विकास कराएं कमीशन खोरी करना चाहते हैं। मैं बिना कार्य के किसी को भी भुगतान नहीं करती और ना ही करने दूंगी कहने पर मुझे डराने धमकाने की कोशिश की जा रही है। मेरे द्वारा क्षेत्रीय विधायक ननकीराम कंवर और कलेक्टर कोरबा को शिकायत पत्र देते हुए जांच की मांग की है कलेक्टर ने मेरे शिकायत पर जांच कराने का आश्वासन दिया है और अधिकारियों को निर्देश भी दिया है ।मेरे ऊपर जो झूठा आरोप लगाया गया है वह पूर्ण रूप से बेबुनियाद व गलत है 15वे वित्त की राशि जो आहरित किया गया है वह कार्य का भुगतान मे खर्च किया गया है किसी तरीके से गलत राशी भुगतान नहीं किया गया है । उपसरपंच जिन पंचों का सहारा लेकर झूठा शिकायत कर रहे हैं वे सभी पंच एसईसीएल मकानों के वाडो से निर्वाचित हुये है । यदि प्रशासन जांच कराती है तो मैं निश्चित तौर पर हर जांच के लिए तैयार हूं और मेरा पूरा सहयोग भी प्रशासन को रहेगा।