HomeBreaking Newsरोजगार सहायक को गलत जियोटेग करना पडा़ भारी : आगामी आदेश तक...

रोजगार सहायक को गलत जियोटेग करना पडा़ भारी : आगामी आदेश तक रूका वेतन

ग्राम रोजगार सहायक मुड़हुनारा द्वारा फर्जी जियो टैग करने के संबंध में जवाब प्रस्तुत नहीं करने के कारण No work No Pay करते हुए वेतन रोकने संबंधित आदेश

छत्तीसगढ़/कोरबा :- ग्राम पंचायत मुडहुनारा के रोजगार सहायक विकास लाल सोनी के द्वारा मनरेगा कार्यों में लापरवाही पूर्वक किए गए गलत जियोटेग करना उन्हें भारी पड़ गया दरअसल पूरा मामला जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडहूनारा मे मनरेगा कार्यों में लापरवाही से जुड़ा एक ऐसे मामले का है जिसमें शासन के द्वारा पारदर्शिता लाने के लिए किए गए प्रयास में उदासीनता पूर्वक किए गए कूप निर्माण कार्यों के जिओटेग से जुड़ा है यहां पदस्थ है रोजगार सहायक विकास लाल सोनी के द्वारा महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत त्रिस्तरीय जियोटैगिंग प्रक्रिया में फेज वन जियो टैग में दो निर्मित कुप का जियो टैग किया जाना था परंतु रोजगार सहायक के द्वारा खाली स्थान एवं खेत का फोटो खींचकर जियो टैग कर दिया गया मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा के द्वारा संबंधित के विरुद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था जिसका रोजगार सहायक के द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया एक बार फिर उन्हें पुनः इस मामले में स्मरण पत्र जारी किया गया उसका भी जवाब उन्होंने नहीं दिया जिसके कारण अब आगामी आदेश तक उनका वेतन रोकने के संबंध में आदेश जारी किया गया है इससे सभी रोजगार सहायक में हड़कंप मचा हुआ है पारदर्शिता और गुड गवर्नेंस के क्षेत्र में सुधार हेतु शासन के इस फैसले का सभी जगह तारीफ हो रहा है जिससे अब उदासीनता पूर्वक कार्य करने वाले रोजगार सहायक भी शासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को मजबूर हो गये है । इसी तरह के कुछ और कड़े फैसले की उम्मीद आने वाले दिनों में की जा रही है जिससे कि जनपद पंचायत कोरबा की छवि मैं इसी प्रकार सुधार होने की प्रक्रिया जारी रहे ।

Must Read