HomeBreaking Newsविवेक कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही से दो बच्चों के सर से उठा...

विवेक कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही से दो बच्चों के सर से उठा पिता का साया, 11 केवी लाइन के चपेट में आया ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत, विवेक कंस्ट्रक्शन कंपनी के ट्रेलर में हेल्पर नहीं और ना ही यार्ड में सिक्योरिटी गार्ड

छत्तीसगढ़/काेरबा :- कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरबसपुर में विवेक कंस्ट्रक्शन नामक ठेका कंपनी के यार्ड में ट्रेलर का डाला हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। हादसे में ट्रेलर में करंट फैलने से चपेट में आकर चालक की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को 8 बजे तब हुआ जब चालक अकलतरा से ट्रेलर में गिट्टी लेकर पहुंचा और गिट्टी अनलोड कर रहा था। बताया जा रहा है कि यार्ड में सुरक्षा की अनदेखी की गई वहां पर गिट्टी अनलोड करते वक्त कंस्ट्रक्शन कंपनी के जिम्मेदार कर्मचारी उपस्थित नहीं थे और ना ही ट्रेलर में हेल्पर था जिसके चलते यह हादसा हुआ, यार्ड के अंदर से 11 केवी की हाईटेंशन लाइन गुजरी है। लेकिन यहां पर कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा घोर लापरवाही बरती गई जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई मृतक चालक 27 वर्षीय फैज अहमद मूलत: यूपी के सोनभद्र जिले का था।दो महीना पहले ही वह कोरबा रोजी रोटी के लिए आया था मृतक के दो मासूम बच्चे हैं घटना की सूचना के बाद उनका पुलिस मामले मे मर्ग कायम कर जांच पड़ताल कर रही है।

- Advertisement -

विवेक कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक वर्कर ने बताया कि कोरबा से पावर प्लांट की राख लेकर जाते हैं और उधर से गिट्टी लेकर रात को आते हैं विवेक कंट्रक्शन का यह नया यार्ड है यहां पर ना ही सिक्योरिटी गार्ड है और ना ही कोई कंपनी का वर्कर, इसके साथ साथ विवेक कंस्ट्रक्शन कंपनी लगभग 30 गाड़ियां रोड पर दौड़ रही है लेकिन सभी ट्रेलर में हेल्पर नहीं दिया गया है जिसके कारण चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है कई बार इसी प्रकार की दुर्घटनाएं भी हेल्पर के ना होने के कारण घट जाती हैं अगर आज ट्रेलर में हेल्पर होता तो शायद चालक को आगाह करता और उसकी जान बच जाती ।

Must Read