छत्तीसगढ़कोरबा :- पिकनिक स्थल सतरेंगा जाने वाले मार्ग पर भारी वाहन दौड़ रहे हैं हर रोज राखड़ से भरे भारी वाहनों को देखा जा सकता है जबकि यह बड़े वाहनों के आवागमन के लिए प्रतिबंधित मार्ग है बावजूद इसके इस मार्ग पर भारी वाहन दौड़ते दिखाई देंगे यह नजारा रात को और ज्यादा देखा जा सकता है, जिस पर लगाम नहीं लग पा रही है और नियम विरुद्ध राख फेंकने वाले नियम विरुद्ध प्रतिबंधित मार्ग पर बेखौफ राखड़ से भरे भारी वाहन चलवा रहे हैं, इसी भारी वाहन से आज टकराकर एक बाइक मे सवार दो लोग मौत के आगोश में समा गए, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह हाईवा प्रतिबंधित मार्ग में क्यों गया था और उसमें क्या लोड था जो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा,
प्राप्त जानकारी के अनुसार सतरेंगा मार्ग पर एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो लोगों को मौत की नींद सुला दी है मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 एबी 6115 पर सवार दो युवक सतरेंगा-गढ़ उपरोड़ा मार्ग की ओर जा रहे थे कि इन्हें एक तेज रफ्तार हाईवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीणों का यहां हुजूम इकट्ठा हो गया। सूचना डायल 112 व पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम वह पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई, एक मृतक के पास मौजूद पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान राहुल निर्मलकर निवासी 15 ब्लॉक टीपी नगर,कोरबा के रूप में हुई है। वह स्वराज कंपनी के सर्वमंगला ट्रेक्टर में सेल्स एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। वहीं दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
प्रतिबंधित मार्ग पर दौड़ रहे भारी वाहन, सतरेंगा मार्ग पर हाईवा ने दो लोगों को मौत की नींद सुलाया













