छत्तीसगढ़/रायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश मैं छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पदस्थ जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों व विकास खंड शिक्षा अधिकारी का अन्ययंत्र जगह तबादला किया गया है जिसमें से कोरबा जिले के पाली विकासखंड में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाली के वीरेंद्र राठौर का तबादला करते हुए जिले के ही जनपद पंचायत कटघोरा की नई जिम्मेदारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटघोरा बनाया गया है, हालांकि वीरेंद्र राठौर जनपद पंचायत कटघोरा मे पहले अतिरिक्त प्रभार पर रहते हुए वहां सेवाएं दे चुके हैं, अब उन्हें स्थाई रूप से जनपद पंचायत कटघोरा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है, वही जनपद पंचायत पाली के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे भूपेंद्र कुमार सोनवानी जो जनपद पंचायत पेंड्रा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ थे, हालांकि जनपद पंचायत पाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरेंद्र राठौर का कार्यकाल अल्प समय का रहा,
बता दें कि पूर्व में पांच बार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटघोरा मे पदस्थ रहे श्री खोटेल लगातार विवादों में रहे सरपंच संघ से लेकर सचिव संघ व जनप्रतिनिधियों ने उनकी कार्यशैली को लेकर भारी विरोध किया था जिसके बाद उन्हें हटा दिया गया तब से जनपद पंचायत कटघोरा मे स्थाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नहीं बैठाया गया था जिससे शासकीय कार्यों में कसावट भी नहीं आ पा रही थी ।












