हमसफर एक्सप्रेस रहेगी रद्द, दो ट्रेनों का बदलेगा मार्ग; बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस बीना मालखेड़ी में होगी समाप्त और प्रारंभ
छत्तीसगढ़/बिलासपुर :- पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल अंतर्गत बीना स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य प्रस्तावित है। अधोसंरचना विकास से जुड़े इस कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसके अलावा बिलासपुर-भोपाल एवं भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस के परिचालन में भी बदलाव किया गया है।
दो हमसफर एक्सप्रेस रहेंगी रद्द
■ गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस
14 अक्टूबर 2026 को रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होने वाली यह ट्रेन रद्द रहेगी।
■ गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस
15 अक्टूबर 2026 को सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होने वाली यह ट्रेन भी रद्द रहेगी।
दो ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
■ गाड़ी संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस
10 अक्टूबर 2026 को शालीमार से रवाना होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग बीना मालखेड़ी-महादेवखेड़ी-गुना-रुठियाई-मक्सी होकर भुज जाएगी।
■ गाड़ी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस
13 अक्टूबर 2026 को भुज से रवाना होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग मक्सी-रुठियाई-गुना-महादेवखेड़ी-बीना मालखेड़ी होकर शालीमार पहुंचेगी।
बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस का परिचालन भी बदलेगा
■ गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस
6 से 14 अक्टूबर 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली यह ट्रेन बीना मालखेड़ी जंक्शन में ही समाप्त होगी।
■ गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस
7 से 15 अक्टूबर 2026 तक भोपाल से चलने वाली यह ट्रेन बीना मालखेड़ी जंक्शन से ही प्रारंभ होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि उक्त अवधि में यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति एवं संशोधित मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।












