पाली विकासखंड के राहा सपलवा गांव में साेमवार की शाम हुई घटना
छत्तीसगढ़/काेरबा :- पाली विकासखंड के राहा सपलवा गांव में साेमवार की शाम 4 बजे दीवार गिरने से 3 बच्चाें की माैत की घटना सामने आई है।। तीनाें बच्चे क्रमश: 4 साल, 6 साल एवं 8 साल के है। घटना के समय बच्चे दीवार के पास खेल रहे थे। जाे मलबे के नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम माैके के लिए रवाना हाे गई। बताया जा रहा है की इस क्षेत्र में बारिश अत्यधिक होने की वजह से दीवार गिरने की घटना हुई।











