छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले की खदानों में एक बार फिर से डीजल माफियाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है
डीजल माफिया चंद पैसों का लालच देकर ग्रामीण युवाओं को कोयला खदानों से डीजल चोरी के इस अवैध कारोबार में उतार रहे हैं, यह डीजल माफिया अब कोयला खदानों की भारी भरकम गाड़ियों से जहां डीजल की चोरी करवा रहे हैं वही अब इनकी नजर वहां खड़ी गाड़ियों की बैटरी पर भी है,
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दरअसल रोज की भांति सीआईएसएफ की टीम गेवरा कोयला खदान मे पेट्रोलिंग गस्त पर निकली हुई थी इस दौरान गोधरा कंपनी के कैंप के पास खदान के किनारे कुछ लोगों को सीआईएसफ की पेट्रोलिंग पार्टी ने देखा अवैध गतिविधि के संदेह होने पर सीआईएसफ की टीम जैसे ही आगे बढ़ी तो वहां पर मौजूद डीजल चोर मौके से भाग निकले मौके पर सीआईएसएफ की टीम ने पहुंच कर देखा तो 29 गैलन डीजल से भरे वहां रखे हुए थे वहीं पास में ही मिट्टी से ठक कर रखी बैटरी बरामद की गई है जो ग्रेडर मशीन से डीजल चोरों द्वारा चोरी की गई थी बताया जा रहा है डीजल चोरों की संख्या दर्जनों मे थी फिलहाल सीआईएसएफ की टीम ने डीजल से भरे गैलन व बैटरी को जप्त करते हुए एसईसीएल को सुपुर्द कर दिया है,

रात के अंधेरे में डीजल चोरी को देते हैं अंजाम
डीजल चोर कोयला खदान के अंदर ऐसी जगह का चुनाव करते हैं जहां अंधेरा हो लाइट का अभाव वहां पर कुछ भारी भरकम वाहनों के ड्राइवरों से मिलीभगत कर तो कुछ को डरा धमका कर वाहनों से चोरी करते हैं
दो डीजल माफियाओं पर बनी है गैंगवार की स्थिति
वैसे तो डीजल माफिया नव युवकों की मदद से अलग-अलग गिरोह बनाकर इस डीजल चोरी को अंजाम दे रहे हैं लेकिन दो ऐसे डीजल माफिया हैं जिनमें वर्चस्व की लड़ाई छिड़ी हुई है जो कभी भी गैंगवार में बदल सकती है जिसमें से एक नाम किसी यादव का आ रहा है वही दूसरा डीजल माफिया में किसी खान का नाम आ रहा है जो अलग-अलग डीजल गैंग बनाकर कोयला खदानों से डीजल चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं ।
गेवरा एसईसीएल में लाइट की कमी
गेवरा कोयला खदान में खदान के अंदर लाइट की कमी है जो लाइटें लगी भी हैं वह चल नहीं रही है कहीं ना कहीं भरपूर प्रकाश ना होने के कारण अंधेरे का फायदा उठाते हुए डीजल चोर अपने मंसूबे में आसानी से कामयाब हो जाते हैं वही लाइट की कमी के कारण खदानों की सुरक्षा में तैनात जवानों की भी नजर इन पर नहीं पड पाती है । वही अंधेरे में जाने से सुरक्षा में लगे जवानों भी कतराते हैं, जिसके कारण हर माह करोड़ों का डीजल चोर पार कर देते हैं बताया तो यह भी जा रहा है कि कुछ डीजल चोर डीजल को खदान के अंदर ही कुछ ठेका कंपनियों से मिलीभगत कर बिक्री कर देते हैं, बताया तो यह भी जा रहा है कि यह तेल का खेल सुनियोजित तरीके से कुछ लोगों सेटिंग से चल रहा है ।











