जिला फटाका संघ के आयोजन में व्यापारियों को सफल कारोबार की शुभकामनाएं, दीपावली पर सुरक्षा के साथ आतिशबाजी करने की अपील
छत्तीसगढ़/कोरबा :- दीपावली पर्व को देखते हुए जिला फटाका संघ कोरबा द्वारा इस वर्ष भी इंदिरा स्टेडियम, टीपी नगर में शासन के नियमों के अनुरूप अस्थायी पटाखा दुकानों का संचालन किया जाएगा। इसकी तैयारियों के तहत जिला फटाका संघ ने भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने पटाखा कारोबारियों को दीपावली पर्व पर सफल व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा सहित अन्य पार्षद एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 
व्यापारी सफलतापूर्वक करें कारोबार, सुरक्षा का रखें ध्यान : उद्योग मंत्री
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि हर वर्ष टीपी नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम में पटाखा व्यापारियों द्वारा अस्थायी दुकानों का संचालन किया जाता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी व्यापारी सफलतापूर्वक अपना कारोबार करें और उन्हें अच्छी बिक्री के साथ आर्थिक उन्नति मिले।
उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दीपावली का पर्व सभी के जीवन में नई रोशनी और खुशियां लेकर आए। लोग आतिशबाजी कर त्योहार का आनंद लें, लेकिन इस दौरान सुरक्षा को नजरअंदाज न करें। उन्होंने आयोजन के लिए जिला फटाका संघ के अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा की सराहना करते हुए पटाखा बाजार के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।
दीपावली शहरवासियों के जीवन में खुशियां लेकर आए : महापौर
नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि दीपावली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद अयोध्या लौटे थे। इसी खुशी में लोगों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। तभी से दीपावली पर घरों में दीप प्रज्वलित करने, आतिशबाजी करने और मिठाइयां बांटने की परंपरा चली आ रही है।
उन्होंने कामना की कि इस वर्ष भी दीपावली सभी शहरवासियों के जीवन में नई खुशियां, सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने पटाखा व्यापारियों की उन्नति और सफल कारोबार की भी कामना की।
कार्यक्रम को पार्षद एवं एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी ने भी संबोधित किया।
फटाका संघ के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला फटाका संघ के अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा, अमृतलाल गुप्ता, शत्रुघ्न तिवारी, ए. फारूक मेमन, नरेश जगवानी, रामकेश विश्वकर्मा, सचिव पवन विश्वकर्मा, अमीन मेमन, उपाध्यक्ष सुमित पाहुजा एवं राजेश ठाकुर, सहसचिव महेश चंद्र, उत्तम मयूर विश्वकर्मा, मोनू आदिले, अभिमन्यु राठौर, दविंदर सिंह गांधी, पप्पू तिवारी, विजय सिंह, प्रज्वल ठाकुर, आशीष बंजारे, राजू जोगी और गणेश पटेल सहित संघ के अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












