HomeBreaking Newsबालको चिमनी हादसे में शहीद हुए श्रम वीरों को बालकों कर्मचारी संघ...

बालको चिमनी हादसे में शहीद हुए श्रम वीरों को बालकों कर्मचारी संघ ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़/कोरबा :- 23 सितंबर को 2009 को बालको चिमनी हादसे के दौरान उसमें कार्य करने वाले 41 मजदूरों की दबकर मौत हो गई थी जिन्हें याद करते हुए आज बालकों कर्मचारी संघ द्वारा शहीद दिवस के रूप में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रम वीरों ने उपस्थिति देते हुए कैंडल जलाकर हादसे में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखकर याद किया गया । वही मृतकों के परिजनों को आज 13 वर्ष बीत जाने के बाद भी न्याय ना मिलने के कारण मौजूद श्रम वीरों में नाराजगी और आक्रोश भी देखने को मिला । बता दें कि श्रमिक संगठनों के द्वारा हर वर्ष बालको चिमनी हादसे की बरसी के रूप में मनाते हुए कैंडल जलाकर शहीद श्रम वीरों को श्रद्धांजलि दी जाती है ।

Must Read