HomeBreaking Newsडीजल चोरों की गाड़ी बिगड़ी चोरी किए गए डीजल सहित गाड़ी छोड़...

डीजल चोरों की गाड़ी बिगड़ी चोरी किए गए डीजल सहित गाड़ी छोड़ भागे

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले में कोयला खदानों खड़े भारी भरकम वाहनों से डीजल चोरी नहीं रुक पा रही है लगातार खदानों से डीजल चोरी के मामले आ रहे हैं डीजल चोरों ने सीआईएसफ एसईसीएल के सुरक्षा गार्डों सहित पुलिस के नाक में दम कर रखा है,

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक ताजा मामला आया है एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के भठोरा से जहां डीजल चोरों द्वारा खदान से डीजल चोरी कर ले जाते समय उनकी बुलेरो क्रमांक सीजी 12 ए जे 57 04 अचानक भठोरा डंपिंग यार्ड के पास बिगड़ गई डीजल चोरों ने गाड़ी स्टार्ट करने की बहुत कोशिश की लेकिन गाड़ी स्टार्ट नहीं हो पाई अंत में बोलेरो को वहीं छोड़ भाग गए, मौके पर पहुंचे एसईसीएल सिक्योरिटी के गार्डों द्वारा जब गाड़ी की जांच पड़ताल की गई तो उसमें 35-35 लीटर से भरे 4 जरीकैन डीजल भरा हुआ मिला एसईसीएल सुरक्षा कर्मियों द्वारा बोलेरो व डीजल को जप्त करते हुए दीपका पुलिस के हवाले कर दिया है । अब दीपका पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है । इसके 1 दिन पहले एसईसीएल गेवरा में सीआईएसएफ की टीम द्वारा 29 जरीकैन 35 35 लीटर डीजल से भरे बरामद किए थे जो डीजल चोरों द्वारा गेवरा खदान से चोरी किया गया था ।

Must Read