छत्तीसगढ़/कोरबा :- घर पर अकेली रह रही एक वृद्धा और उसकी पालतू बिल्ली की रक्तरंजित लाश मिलने से गांव में सनसनी व्याप्त है। हत्या का संदेह है किंतु पुलिस की विवेचना से पहले कुछ कहना उचित नहीं होगा। घटना पाली थाना क्षेत्र के ग्राम खैराबहार लाफा की है। यहां 60 वर्षीया बंधन कुंवर का शव उसके घर में मिला और पास मृतका की पालतू बिल्ली का भी शव पड़ा मिला। सूचना पर पाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक तौर पर मृतका के गले में चोट के निशान दिखे हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होगी। थाना प्रभारी ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलने उपरांत जांच की दिशा तय होगी। इस मामले को सुलझाने में पुलिस डॉग स्क्वायड टीम की भी मदद ली गई है ।
घर में अकेली रह रही वृद्ध महिला और उसकी पालतू बिल्ली की रक्तरंजित लाश मिली हत्या की आशंका पुलिस जांच में जुटी











