HomeBreaking Newsरेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: निपनिया-भाटापारा सेक्शन में ब्लॉक, 10 ट्रेनें...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: निपनिया-भाटापारा सेक्शन में ब्लॉक, 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

छत्तीसगढ़/बिलासपुर :-  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत निपनिया-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज (RUB) निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण 25 जून तथा 28-29 जून को कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार अधोसंरचना विकास कार्य के तहत किमी 755/07-09 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग क्रमांक-380 पर रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य के अंतर्गत रिलिविंग गर्डरों की डी-लॉन्चिंग के लिए पहला ब्लॉक 24 जून की रात 10 बजे से 25 जून की सुबह 2 बजे तक तथा दूसरा ब्लॉक 28 जून की रात 11 बजे से 29 जून की सुबह 2:30 बजे तक लिया जाएगा।
इस कार्य के कारण कुल 10 यात्री ट्रेनें पूर्णतः रद्द रहेंगी, जबकि 3 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर गंतव्य से पहले समाप्त या प्रारंभ किया जाएगा।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (28 जून)
68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर (28 जून)
68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (28 जून)
68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर (28 जून)
68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर (25 एवं 28 जून)
68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर (26 एवं 29 जून)
58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर (25 एवं 28 जून)
58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर (26 एवं 29 जून)
58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (26 एवं 29 जून)
58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर (28 जून)
इन ट्रेनों का आंशिक परिचालन
68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर (25 एवं 28 जून) बिलासपुर से प्रारंभ होगी। गोंदिया-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर (25 एवं 28 जून) बिलासपुर में समाप्त होगी। बिलासपुर-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर (25 जून) बिलासपुर में ही समाप्त कर दी जाएगी। बिलासपुर-रायपुर के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।
यात्रियों से रेलवे की अपील
रेलवे प्रशासन ने कहा है कि रोड अंडरब्रिज निर्माण जैसे महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्यों से भविष्य में रेल एवं सड़क यातायात दोनों को बेहतर सुविधा मिलेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक सेवाओं से प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
— दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा जारी सूचना

Must Read