HomeBreaking NewsACB कंपनी के समस्त पावर प्लांट व कोल वाशरी में पानी सहित...

ACB कंपनी के समस्त पावर प्लांट व कोल वाशरी में पानी सहित अन्य सुविधाएं बंद करने और संबंधित अधिकारियों द्वारा आदेश का पालन न करने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मुख्यमंत्री और अतिरिक्त मुख्य सचिव से की शिकायत

छत्तीसगढ़/कोरबा :- छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश मंत्री दिलीप मेरी ने मुख्यमंत्री व अतिरिक्त मुख्य सचिव व अध्यक्ष से शिकायत करते हुए एसीबी कंपनी के सभी पावर प्लांट और कोल वासियों को दी जा रही बिजली पानी आदि अन्य सुविधाएं तत्काल रोकने और संबंधित विभाग के आदेश का पालन ना करने वाले संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने शिकायत की है, शिकायत पत्र में बताया गया है कि
दीपका कसाइपाली परिक्षेत्र में स्थित एसीबी कंपनी के 270 MW पॉवर प्लांट विरूद्ध 6 व 7 जुलाई 2022 को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल कोरबा द्वारा निरीक्षण के दौरान काफ़ी अनियमिता पायी गई,जैसे कोयला कीचड़ व राखड़ को प्राकृतिक नाले में डम करना,फ्लाई एश सायलो को उचित कवर नही करना,फ्लाई ऐश परिवहन की सड़कें छतिग्रस्त होना,फ्लाई ऐश सड़कों पर बिखरे होना पाया गया,ऐसी अनेकों अनियमितताएं पाई गई जिस कारण जल प्रदूषण रोकथाम अधिनियम 1974 की धारा 25 व वायु प्रदूषण रोकथाम नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 21 के तगत एसीबी कंपनी को दिनांक 8/7/2022 को 15 दिन के भीतर उक्त सभी अनियमिततायों को ठीक करने हेतु नोटिस जारी किया गया था, परंतु दिनांक 25/07/2022 तक उक्त कंपनी द्वारा उक्त सभी अनियमिततायों को ठीक नहीं किया गया,जिस कारण से जल प्रदूषण रोकथाम व नियंत्रण अधिनियम 1974 की धारा 33 ए के तहत व वायु प्रदूषण रोकथाम अधिनियम 1981 की धारा 31ए तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, पर्यावरण संरक्षण मंडल कोरबा द्वारा जल प्रदूषण व रोकथाम नियंत्रण अधिनियम 1974 की धारा 41 व वायु प्रदूषण और रोकथाम व नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 37 के तहत उक्त पावर प्लांट को तत्काल बंद करने का आदेश दिया गया,तथा उक्त प्लांट को दिए गए पानी व बिजली एवं अन्य सुविधाओं को संबंधित विभाग द्वारा तत्काल रोकने का आदेश जारी हुआ,परंतु बिजली व जल संसाधन विभाग द्वारा इस आदेश की अवहेलना करते हुए,आज भी उक्त कंपनी को लाभ पहुंचाते हुए सभी सुविधाएं दी जा रही है जो नियम विरुद्ध है।

- Advertisement -

Must Read