HomeBreaking Newsधनसार इंजीनियरिंग कंपनी स्थानीय बेरोजगार युवकों की कर रही अनदेखी, कंपनी की...

धनसार इंजीनियरिंग कंपनी स्थानीय बेरोजगार युवकों की कर रही अनदेखी, कंपनी की अनदेखी कहीं कंपनी पर भारी न पड़ जाए

छत्तीसगढ़/कोरबा :- चोटिया कोल माइंस में कार्यरत कंपनी धनसार इंजीनियरिंग कंपनी स्थानीय बेरोजगारों व भूविस्थापितों की अनदेखी कर रही है जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है , स्थानीय भू विस्थापित बेरोजगार युवकों ने बताया कि चोटिया कोल माइंस में बालकों के अधीन धनसार इंजीनियरिंग कंपनी कार्यरत है कंपनी में काम करने वाले स्थानीय लोगों को 2020 में कोरोना काल का हवाला देते हुए निकाल दिया गया था कंपनी का काम भी कोरोना कॉल में बंद हो गया था जिस पर बालकों की ओर से एक एग्रीमेंट निकाले गए युवकों के साथ हुआ था की जैसे ही कोरोना खत्म होगा और कंपनी का काम चालू होगा तो पुनः सभी को लोगों को काम पर रखा जाएगा लेकिन कंपनी का कार्य शुरू हुए एक महीना से ज्यादा का समय बीत चुका है कंपनी केवल आश्वासन ही दे रही है जबकि बाहर से आए हुए लोगों को काम पर रखा जा रहा है कंपनी के इस रवैए के कारण स्थानीय लोग बेरोजगार हो गए हैं और एग्रीमेंट के तहत कंपनी में काम पर रखने की बात कर रहे हैं लेकिन कंपनी स्थानीय लोगों को कार्य पर नहीं रख रही है केवल आश्वासन कंपनी की ओर से दिया जा रहा है जिस पर स्थानीय बेरोजगारों ने नाराजगी व्यक्त की है और एक संगठन से इस विषय पर चर्चा भी की है लोगों ने बताया कि अगर कंपनी जल्द से जल्द एग्रीमेंट के तहत सभी निकाले गए स्थानीय बेरोजगारों को काम पर नहीं रखती तो उग्र आंदोलन होगा ग्रामीणों ने सरपंच पर भी नाराजगी जाहिर किया है ।

Must Read