HomeBreaking News8 फिट लंबे अजगर ने बनाया पालतू खरगोश को अपना शिकार, अविनाश...

8 फिट लंबे अजगर ने बनाया पालतू खरगोश को अपना शिकार, अविनाश यादव की संस्था आर.सी.आर.एस के सदस्य विक्की सोनी और रघुराज ने किया रेस्क्यू

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  दर्री के एक घर में लोग उस वक्त सख्ते में आ गए जब सुबह के करीब 4:30 बजे एक 8 फिट लंबा अजगर घर के पालतू खरगोश को अपना शिकार बना रहा था ,घर के मुखिया राधे श्याम यादव जी जब सुबह उठे तो उन्होंने देखा कि चारपाई के बगल में एक अजगर उनके पालतू खरगोश को लपेटे जमीन पर पड़ा हुआ है, फिर उन्होंने देरी न करते हुए अविनाश यादव की संस्था आर.सी.आर.एस के सदस्य विक्की सोनी और रघुराज को कॉल कर इस घटना की सूचना दी।

- Advertisement -

दोनो की सदस्यों के द्वारा जब घटना स्थल पर पहुंच कर देखा गया तो अजगर खरगोश को पूरी तरह से लपेट कर चारपाई के नीचे पड़ा हुआ था। दोनो ही सदस्यों ने सूज बुझ से काम लेते हुए घर के सदस्यों को रूम से बाहर निकाला क्युकी वे काफी देर हुए थे और खरगोश को सांप के पकड़ से छुड़ा कर, सांप को पूरी सुरक्षा के साथ पकड़ लिया। हालाकि इस घटना में खरगोश की जान चले गई, घर के मुखिया राधे श्याम यादव जी ने बताया कि वो सर्प को पहचान गए थे पर ऐसे मौके पर उन्होंने किसी भी तरह की लापरवाही ना करते हुए सर्पमित्रों को संपर्क किया ,दोनो ही सर्पमित्रों के द्वारा सुबह बारिश में भीगते हुए आकर सांप को पकड़ा गया और परिवार के दर को कम किया।वन विभाग को सूचित करते हुए दोनो सदस्यों ने सांप को रेस्क्यू किया जिसके बाद उसे दूर के ही जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया ।

हेल्प लाइन नंबर — 9827917848 – 7987957958 – 9009996789

Must Read