HomeBreaking NewsCEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, कोरबा पुलिस ने लौटाई मुस्कान

CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, कोरबा पुलिस ने लौटाई मुस्कान

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, 4 माह में 200 से अधिक मोबाइल ट्रेस

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  आम नागरिकों की सुरक्षा एवं विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा संचालित “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाया गया। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹11.50 लाख आंकी गई है।     

- Advertisement -

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कोरबासिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतिश ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन एवं साइबर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं साइबर पुलिस थाना कोरबा की टीम ने इस सफलता को अंजाम दिया।     

साइबर पुलिस थाना कोरबा एवं जिले के समस्त थाना-चौकी स्टाफ के संयुक्त प्रयास से विभिन्न जिलों एवं राज्यों से गुम मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया। इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक अजय सोनवानी एवं साइबर टीम का विशेष योगदान रहा।

बरामद किए गए मोबाइल फोन Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Redmi, Realme एवं OnePlus जैसी विभिन्न कंपनियों के हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर गुम हो गए थे। तकनीकी सहायता एवं CEIR पोर्टल की मदद से इन मोबाइलों को खोजकर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाया गया।

साइबर पुलिस थाना कोरबा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी 75 मोबाइल उनके मालिकों को वापस सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ नजर आया। कई लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल सकेगा, लेकिन कोरबा पुलिस के प्रयासों से उनका विश्वास और मजबूत हुआ है। सभी हितग्राहियों ने कोरबा पुलिस एवं साइबर टीम का आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा पिछले चार महीनों में 200 से अधिक गुम मोबाइल फोन ट्रैक कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाया जा चुका है। पूर्व में भी इस प्रकार के विशेष अभियान चलाकर नागरिकों को राहत प्रदान की जाती रही है।

कोरबा पुलिस की यह पहल आम जनता में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने तथा पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
  • CEIR की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ceir.gov.in पर जाएं।
  • “Block Stolen/Lost Mobile” विकल्प चुनें।
  • मोबाइल संबंधी जानकारी, पुलिस कंप्लेंट की कॉपी, पहचान पत्र एवं मोबाइल बिल अपलोड करें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद पुलिस एवं टेलीकॉम कंपनियों द्वारा मोबाइल ट्रैक किया जाएगा।
  • मोबाइल मिलने पर संबंधित थाना/साइबर पुलिस थाना द्वारा सूचना दी जाएगी।
 जनता से अपील

यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाए अथवा चोरी हो जाए, तो तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें अथवा नजदीकी थाना/साइबर सेल को सूचना दें, ताकि तकनीकी सहायता से शीघ्र कार्यवाही कर मोबाइल बरामद किया जा सके।

 यदि आप साइबर फ्रॉड के शिकार हो जाएं:

📞 तुरंत 1930 डायल करें।
👮🏻‍♂️ नजदीकी थाना/साइबर पुलिस थाना से संपर्क करें।
💻 अपनी शिकायत www.cybercrime.gov.in पर दर्ज करें।

 कोरबा पुलिस से जुड़ें (सोशल मीडिया लिंक):

 व्हाट्सएप चैनल:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb8445I23n3ZoasGi53x

 फेसबुक पेज:
https://www.facebook.com/share/1CLq82BhWf/

 इंस्टाग्राम:
https://www.instagram.com/korba_police?igsh=MWY2NmczNTIyYXQxMQ==

 “साइबर सुरक्षा की जानकारी ही आपका सबसे बड़ा बचाव है।”

Must Read