छत्तीसगढ़/बिलासपुर :- ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशाखापट्नम-नई दिल्ली-विशाखापट्नम के मध्य 01-01 फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुविधा मिल सकेगी।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 08517 विशाखापट्नम-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन विशाखापट्नम से 22 मई 2026, शुक्रवार को रवाना होगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 08518 नई दिल्ली-विशाखापट्नम समर स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 25 मई 2026, सोमवार को चलेगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत इस ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव बिलासपुर, अनूपपुर एवं शहडोल स्टेशनों में दिया गया है, जिससे छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
बिलासपुर सहित प्रमुख स्टेशनों का समय
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08517 विशाखापट्नम-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन 22 मई को सुबह 03:30 बजे विशाखापट्नम से रवाना होगी। यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए बिलासपुर शाम 07:20 बजे पहुंचेगी तथा 07:35 बजे रवाना होगी। इसके बाद अनूपपुर रात 09:15 बजे पहुंचेगी और 09:20 बजे रवाना होगी। शहडोल स्टेशन पर ट्रेन 10:05 बजे पहुंचेगी तथा 10:07 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन रात 10:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 08518 नई दिल्ली-विशाखापट्नम समर स्पेशल ट्रेन 25 मई को नई दिल्ली से रात 01:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शहडोल शाम 06:50 बजे पहुंचेगी तथा 06:52 बजे रवाना होगी। अनूपपुर में 07:30 बजे आगमन और 07:35 बजे प्रस्थान के बाद बिलासपुर रात 10:35 बजे पहुंचेगी तथा 10:50 बजे आगे के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 04:00 बजे विशाखापट्नम पहुंचेगी।
इन स्टेशनों में रहेगा ठहराव
रेलवे प्रशासन के मुताबिक यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में विजयनगरम, रायगढ़ा, मुनिगुड़ा, केसिंगा, टिटलागढ़, बरगढ़ रोड, संबलपुर, झारसुगुड़ा रोड, बिलासपुर, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना, प्रयागराज एवं गोविंदपुरी स्टेशनों में रुकेगी।
22 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस समर स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इसमें 02 एसएलआरडी, 02 जनरल तथा 18 स्लीपर कोच शामिल रहेंगे।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन के समय, ठहराव एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।













