छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य में विवाद गहराता जा रहा मनमानी मुआवजा को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है सही तरीके से मुआवजा वितरण ना होने से और बरसात का समय होने के कारण ग्रामीणों के सामने भारी समस्या आ पड़ी है ग्रामीण मकान तो खाली करना चाह रहे हैं लेकिन उन्हें उनके घर और जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है और दूसरी ओर अब बरसात का मौसम जहां इस मौसम में लोगों को घर छोड़ना कठिनाइयों का सामना करना है अगर समय पर सही मुआवजा वितरण किया जाता तो शायद यह स्थिति निर्मित नहीं होती वहीं दूसरी ओर ठेकेदार के गुर्गे गुंडागर्दी में उतर आए हैं और ग्रामीणों को बलपूर्वक निकालने की कोशिश की जा रही है कई ग्रामीणों का आरोप है कि उनको बिना मुआवजा दिए ही उनके घर को तोड़ा जा रहा है, दूसरी ओर इन समस्याओं के चलते एनएच सड़क निर्माण कार्य में देरी हो रही है, कई ग्रामीणों ने ठेकेदार के गुर्गो पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत उरगा पुलिस से की है।
ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के अनुसार ग्राम पताढ़ी निवासी जगदीश श्रीवास ने मामले की शिकायत करते हुए कहा है कि गांव में उसका दुकान व मकान है। दुकान से ही वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। अभी बारिश का समय है। उसकी जमीन खसरा नंबर 422/1 को सडक़ निर्माण चौड़ीकरण में अर्जित किया गया है। जमीन का मुआवजा प्रकरण के संबंध में उसके द्वारा संबंधित विभाग में जाने पर किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा मुआवजा की बात कही जाती है। ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा मकान व दुकान को 22 जून की शाम 6 बजे तोड़ दिया गया है। ठेकेदार के कर्मचारी पीयूष मदान और संदीप तथा अन्य के द्वारा बल पूर्वक उसके साथ धक्का मुक्की की गई। संबंधितों पर उसने कार्यवाही की मांग की है। इसी तरह ग्राम पताढ़ी में निवासरत संदीप कंवर 54 वर्ष द्वारा भी उरगा पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत में कहा गया है कि उसके निवास से लगा हुआ राईस मिल संचालित था। राईस मिल के बीच स्थित घरेलू मीटर लगा हुआ था, जिसे जेसीबी से उखाडक़र अपने साथ ले गए हैं। इस वजह से उसके घर की वायरिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। जानकारी होने पर जेसीबी चालक से पूछने पर उसने बताया कि ठेकेदार निरंजन सिंह व पीयूष के कहने पर मीटर उखाड़ा गया है। निरंजन व पीयूष को बुलाकर उसकी अनुपस्थिति में मीटर उखाड़े जाने को लेकर आक्रोश जाहिर किया गया। जिस पर निरंजन सिंह द्वारा जातिगत गाली-गलौच करते हुए उसके धमकाया गया। मामले में उन्होंने कार्यवाही की मांग की है। इसके अलावा ग्रामीणों ने भी इस तरह की शिकायत दर्ज कराई है कि ठेका कंपनी के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।











