HomeBreaking Newsकरतला क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो...

करतला क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान मे बताई जा रही सरकार की योजनाओं का ग्रामीणों को मिल रहा लाभ

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल के निर्देशानुसार् आज 21 फरवरी को ग्राम पंचायत सेंद्रिपाली और केराकछार मे हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में करतला क्षेत्र प्रभारी श्रीमती धनेश्वरी कंवर की अगवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमे श्रीमती धनेश्वरी कंवर के द्वारा राहुल गाँधी के संदेश को पढ़कर सुनाया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा चलाए जा रहे शासन के संचालित योजनाओ के बारे में बताया और कहा छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। क्योंकि छत्तीसगढ़ सरकार ही गरीबों कि संगी की सरकार है , हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को ग्रामीणों ने जमकर प्रशंसा करते हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई योजनाओं से लाभान्वित होने की बात कही ।

- Advertisement -

मुख्य रूप से कार्यक्रम में फुलसिंग राठिया( जिला समन्वयक पयांचायती राज संगठन), सहेत्तर वर्मा (उपसरपंच सेंद्रिपाली), गोवर्धन राठिया, डॉ. कुशल प्रसाद सोनी, श्रीमती कमला कंवर, श्रीमती ज्योति सोनी, शैलेंद्र राय, अंकित ,मंदीप शर्मा, कृष्णो बाई, बिसाहू राम पटेल, बसंती खांडे, रमेश कुमार खैरवार, हीरा पटेल, कैलाश सोनी, पँचराम कँवर, घनश्याम कंवर, कार्तिक राम कंवर, विमला सोनी, रघु पटेल, दिनेश चंद्रा, वाशु सोनी, राजेंद्र सोनी एवं भारी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

Must Read