HomeBreaking Newsजम्मू कश्मीर के कुलगाम में आंतकी हमले में छग के दो मजदूरों...

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आंतकी हमले में छग के दो मजदूरों की मौत..

 नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने एडीजी इंटेलिजेंस से की बात और ली जानकारी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के किलम क्षेत्र में आतंकवादियों ने दो मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। हमले में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।
घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाद में दूसरे घायल की भी अस्पताल में मौत हो गई।
मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के रहने वाले
दीपक कुमार रात्रे पिता: उमा शंकर रात्रे, निवासी वार्ड 03, ग्राम बुंदेली, जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ व
भूपेंद्र कुमार भैना, पिता: दशरथ भैना, निवासी एच.एन. 128, छुइया, बलौदा बाजार क्षेत्र, छत्तीसगढ़ के रूप में की गई है !
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व शक्ति विधायक डॉ. चरणदास महंत ने आंतकी हमले की जानकारी लगने के बाद छग के एडीजी गुप्तचर अमित कुमार से घटना की विस्तृत जानकारी ली साथ ही छग के दो मजदूर की हुई मौत पर गहरा दुख ब्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक सहयोग करने को कहा है, डॉ. चरणदास महंत ने आंतकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है !

Must Read