HomeBreaking Newsयूनियन बैंक में सेंधमारी का प्रयास नाकाम, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के...

यूनियन बैंक में सेंधमारी का प्रयास नाकाम, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  कोरबा पुलिस ने यूनियन बैंक, प्रगतिनगर दीपका में सेंधमारी कर चोरी के प्रयास के मामले का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टोयोटा हाइराइडर कार भी जब्त की है।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, मामला थाना दीपका के अपराध क्रमांक 219/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए), 331(4) एवं 62 के अंतर्गत दर्ज किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, 4 जून 2026 को यूनियन बैंक, प्रगतिनगर दीपका के शाखा प्रबंधक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने बैंक के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश करने और चोरी का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और लगातार जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनका पीछा किया और अंततः हरियाणा के रोहतक से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • जीतेन्द्र बड़क (33 वर्ष), निवासी रोहतक, हरियाणा।
  • परवीन कुमार (36 वर्ष), निवासी रोहतक, हरियाणा।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टोयोटा हाइराइडर कार भी जब्त की है। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर कोरबा लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या अपराध संबंधी सूचना तत्काल निकटतम थाना, चौकी या डायल-112 पर दें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Must Read