HomeBreaking Newsछूट गए लोगोें का कोविड टीकाकरण करने महाअभियान आज, जिले में एक...

छूट गए लोगोें का कोविड टीकाकरण करने महाअभियान आज, जिले में एक लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने की तैयारी, 448 केन्द्रों पर लगेगा टीका

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले में कोविड का टीका लगवाने से अब तक छूट गए लोगों के टीकाकरण के लिए कल 29 जनवरी को वैक्सीनेशन का महाअभियान चलेगा। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक दिन मेें एक लाख से अधिक लागों को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इस दिन टीकाकरण से छुटे हुए लोगों को आवश्यकतानुसार कोविड का पहला और दूसरा टीका लगाया जाएगा। महाअभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में 448 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए है। इन टीका केन्द्रो में 488 वैक्सीनेटर लोगों को कोविड का टीका लगाएंगे। जिले में अभी तक 22 हजार 173 लोग कोविड टीके की पहली खुराक से छूटे है, वही दो लाख 14 हजार 036 लोग कोविड का दूसरा टीका नहीं लगाये है। इनमे से 74 हजार 559 लोगों की दूसरी डोज की तिथि ओवर ड्यू हो चुकी है। वैक्सीनेशन महाअभियान के दिन सभी छूटे हुए लोगों को टीका लगाया जाएगा।
जिले में अभी तक 18 वर्ष अधिक उम्र के आठ लाख 82 हजार 025 लोगों को कोरोना टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। अनुमानित लक्ष्यानुसार यह जिले में 97.55 प्रतिशत है। इसी तरह कोरबा जिले में पांच लाख 45 हजार 867 लोगों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक भी ले ली है। तीन जनवरी 2022 से 15-18 वर्ष के किशोरों को कोविड वेक्सीन लगाया जा रहा है। जिले में इस श्रेणी के अन्तर्गत 48 हजार 105 बालक-बालिकाओं को कोविड वेैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है। बूस्टर डोज के रूप में जिले में पांच हजार 076 लोगों को कोविड वेक्सीन का बूस्टर डोज भी दिया जा चुका है।
महाअभियान के लिए 448 वैक्सीनेशन सेंटर – शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए 29 जनवरी को टीकाकरण महाअभियान के लिए जिले में 448 टीकाकरण केंद्र बनाए गए है। करतला विकासखंड में 60 केंद्रों में 100 वैक्सीनेटर लोगों को कोरोना का टीका लगाएंगे। कटघोरा विकासखंड में 83 कंेद्रो पर 83 वैक्सीनेटर, कोरबा विकासखंड में 80 कें द्रो पर 80 वैक्सीनेटर, पाली विकासखंड में 81 केंद्रो पर 81 वैक्सीनेटर, पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड में 43 केंद्रो पर 43 वैक्सीनेटरों को टीकाकरण के काम में लगाया गया है। शहरी क्षेत्रों में 101 केंद्र बनाए गए है, जहां 101 वैक्सीनेटर टीकाकरण की जिम्मेदारी निभाएंगे।
स्कूली विद्यार्थियों का टीकाकरण: अब तक 63 प्रतिशत किशोरों को लगा कोविड का टीका-
जिले में 15 से 18 वर्ष की उम्र के किशोर-किशोरियों और स्कूली विद्यार्थियों का कोविड टीकाकरण तेजी से जारी है। जिले में अभी तक 48 हजार 105 किशोर-किशोरियों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। जो अनुमानित लक्ष्य का 63 प्रतिशत है। कोरबा जिले मे अनुमानित लक्ष्य अनुसार 15 से 18 वर्ष की उम्र के 75 हजार 953 किशोर-किशोरियों और स्कूली विद्यार्थियों को कोविड का टीका लगाया जाना है। अभी तक कोरबा और कटघोरा के शहरी इलाकों में सबसे अधिक 16 हजार 333 किशोरों ने कोविड का टीका लगवाया है। करतला विकासखंड में पांच हजार 734, कटघोरा विकासखंड में छह हजार 120, कोरबा विकासखंड में चार हजार 754, पाली विकासखंड में आठ हजार 050, पोंड़ीउपरोड़ा विकासखंड में छह हजार 954 एवं निजी केन्द्रों में 160 स्कूली विद्यार्थियों और किशोरों ने कोविड से बचने के लिए टीकाकरण करा लिया है।

Must Read