छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले में इन दिनों कबाड़ चोर गिरोह पूरी तरह सक्रिय है, आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि विद्युत पोल के तार व खंभों को काटकर चोरी कर ली गई, हालांकि चोरों को कुछ लोहे के काटे गए खंभों को ले जाने में असफलता हाथ लगी जिसके बाद खुलासा हो सका जिसमें कोरबा जिले के कबाड़ माफिया का नाम सामने आ रहा लेकिन स्थानीय लोग माफिया का नाम लेने से बच रहे, लेकिन सवाल यह उठता है कि इस तरह सार्वजनिक और लोगों के इस भीषण गर्मी से जुड़े सबसे जरूरी सार्वजनिक सामानों की इस प्रकार की चोरी कबाड़ माफिया के हौसले को दर्शाता है हालांकि इस चोरी की रिपोर्ट पुलिस में किसी के द्वारा नहीं दर्ज कराई गई है
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा शहर के गोकुल नगर में शनिवार और रविवार 11 एवम 12 जून 22 की दरम्यानी रात विद्युत खंभों के तार सहित विद्युत पोल की चोरों ने की चोरी हालांकि एक शिकायतकर्ता के द्वारा मौखिक रूप पर कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल से 12 जून की शाम फोटो सहित शिकायत कर दी गई है, उन्होंने तुरन्त एक विशेष टीम बनाकर अपराधियों की तलाश करने निर्देश दिया है।


















