HomeBreaking Newsसूने मकान में चोरी का खुलासा: बालकोनगर पुलिस ने 3 आरोपियों को...

सूने मकान में चोरी का खुलासा: बालकोनगर पुलिस ने 3 आरोपियों को धर दबोचा, 2.80 लाख का माल बरामद

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई, चोरी के आभूषण व मोटरसाइकिल जब्त

छत्तीसगढ़/कोरबा :- जिले में चल रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सूने मकान में चोरी की घटना का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 2.80 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिलेभर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना बालकोनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कमरे आलम ने 5 अप्रैल 2026 को थाना बालकोनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके चाचा शादी कार्यक्रम में शामिल होने बिहार गए हुए थे। इस दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम पार कर दी थी। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में अमित देवांगन उर्फ मिथलेश (26 वर्ष), राकेश कुमार बघेल उर्फ राका (21 वर्ष) एवं राकेश कुमार सोनी (37 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए आभूषण बरामद किए, वहीं आभूषण खरीदने वाले आरोपी के पास से भी सोना-चांदी जप्त किया गया।

सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी युवराज तिवारी सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों व जवानों का सराहनीय योगदान रहा।

Must Read