HomeBreaking Newsग्राम रंजना के जिस किसान के घर मुख्यमंत्री खाएंगे खाना उस किसान...

ग्राम रंजना के जिस किसान के घर मुख्यमंत्री खाएंगे खाना उस किसान ने कहा पूर्व जन्म का फल जो आज के भगवान अमीर के घर नहीं मुझ गरीब के घर आ रहे हैं, कभी इसी घर पहुंचे थे स्वर्गीय राजीव गांधी, प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियां

किसान अपने हाथों से बनाए मिट्टी के गुल्लक को मुख्यमंत्री को करेंगे भेंट

छत्तीसगढ़/कोरबा :- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रंजना के इस घर में आज से लगभग 35 वर्ष पूर्व स्वर्गीय राजीव गांधी आए हुए थे आज फिर 17 जनवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसी घर में आकर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से बने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसके पूर्व ग्राम रंजना में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत लोगों से रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे इसके बाद रंजना चौक पर राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तत्पश्चात गांव के गरीब किसान छत राम प्रजापति के घर में पहुंचकर उनका हाल-चाल जानेंगे और वही छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से बने खाने का आनंद लेंगे,

- Advertisement -

 

छत राम प्रजापति से जब हमने मुख्यमंत्री के उनके घर आने और उनके साथ खाना खाने पर चर्चा किया तो उन्होंने कहा 35 वर्ष पूर्व स्वर्गीय राजीव गांधी जी भी यहां आए हुए थे तब मैं लगभग 13 साल का था वह किसी गरीब घर जाना चाह रहे थे तब उस समय मैं सबसे गरीब था मेरा मिट्टी का छोटा सा मकान था खेती-बाड़ी नहीं थी और आज पुनः हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आ रहे हैं जिससे हम सभी अति उत्साहित हैं हमें लगता है जैसे कोई त्यौहार हो, उन्होंने आगे कहा कि मेरा पिछले जन्म का कोई पुण्य होगा जो हमारे घर मुख्यमंत्री जी आ रहे हैं और हमारे साथ खाना खाएंगे नहीं तो किसी अमीर के घर जाते वह आज के भगवान हैं, किसान ने आगे कहा कि क्योंकि हमारा व्यवसाय मिट्टी के बर्तन बनाने से जुड़ा हुआ है जिसके कारण मुख्यमंत्री के हमारे घर आगमन पर उन्हें  अपने हाथों से बने मिट्टी के गुल्लक भेंट किया जाएगा, हमारी उनसे कोई मांग नहीं उनके दर्शन ही काफी है वह हमारे घर आ रहे इतना ही बहुत है ।

Must Read