HomeBreaking News रायपुर, बिलासपुर,कोरबा, जांजगीर समेत 27 जिले के SP बदले, कोरबा के नए...

 रायपुर, बिलासपुर,कोरबा, जांजगीर समेत 27 जिले के SP बदले, कोरबा के नए एसपी सिद्धार्थ तिवारी, जो कभी दिल्ली में पत्रकार हुआ करते थे, विचार बदला और बन गए आईपीएस

छत्तीसगढ़/रायपुर :-  नई सरकार के बनने के बाद बेसब्री से जिस ट्रांसफर लिस्ट का प्रदेशवासियों को इंतेजार था वो अब गई है. राज्य सरकार ने रेंज आईजी समेत करीब 25 जिलों के पुलिस कप्तानों का तबादला कर उन्हें नई जगह पदस्थ किया है. अब राजधानी रायपुर रेंज के नए आईजी अमरेश मिश्रा और रायपुर के नए एसएसपी संतोष कुमार सिंह होंगे. वहीं वर्तमान एसएसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल को बस्तर भेजा गया है. इसके अलावा आईपीएस डॉ. आनंद छाबड़ा, अजय कुमार यादव, बद्री नारायण मीणा को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया. इसके अलावा आईपीएस दीपांशु विजय काबरा की सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया.

- Advertisement -

कोरबा में पदस्थ रहे एसपी जितेंद्र शुक्ला को बड़े जिले दुर्ग में पदस्थ किया गया है वही कोरबा के नए एसपी सिद्धार्थ तिवारी होंगे,  पुलिस सेवा में आने से पहले सिद्धार्थ तिवारी दिल्ली में पत्रकारिता करते थे. 2015 में उन्हें IPS में सफलता मिली. आईपीएस श्री सिद्धार्थ तिवारी भारतीय पुलिस सेवा के 2015 बैच के पुलिस अधिकारी हैं। वे मूलतः दिल्ली के निवासी हैं, इसके पहले वह कोंडागांव, दंतेवाड़ा मे पुलिस अधीक्षक का दायित्व संभालते हुए सेवाएं दे चुके हैं जो वर्तमान में महेंद्रगढ़ चिरमिरी में पदस्थ थे ।

इस सम्बंध में गृह पुलिस विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर दिया है.

Must Read