छत्तीसगढ़/कोरबा :- ग्राम पंचायत दमिया के निर्मल कुमार सिन्दे ने कलेक्टोरेट में ज्ञापन दिया है,जिसमें सरपंच व सचिव पर मूलभूत राशि 14 वें और 15 वें वित्त की राशि और विकास कार्यों की राशि गबन करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में शिकायतकर्ता ने बताया है कि यहां पदस्थ सचिव 10 वर्षों से एक ही ग्राम पंचायत दमियां में सेवा दे रहे है। जनपद पंचायत पाली में पदस्थ गीता सिंह नेटी करारोपण अधिकारी के द्वारा मिलीभगत से दमिया के सचिव लंबे समय से जमे हैं और अपनी मनमानी कर रहे हैं। वही 14 वें व 15 वें वित्त की मूलभूत राशि से ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराने के बजाय सरपंच व सचिव मिलीभगत कर राशि गबन कर रहे हैं, अभी तक सरकारी राशि आहरण हुए विकास कार्यों की जांच कराते हुए दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाए ।











