छत्तीसगढ़/कोरबा :- पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा अवैध डीजल सट्टा कबाड़ कोयला के तस्करो के उपर अंकुश लगाने हेतु चलाये गये मुहिम में दिनॉक 16.06 . 2022 को पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री सुश्री लितेश सिंह के मार्ग दर्शन मे एवं थाना प्रभारी कुसमुण्डा नवीन कुमार देवांगन के मार्ग दर्शन पर सर्वमंगला नगर , बरमपुर पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर की सुचना पर एसईसीएल कुसमुण्डा खदान रोड के किनारे झाड़ियों के पीछे घेराबंदी कर आरोपी मनोहर कुमार मरावी पिता स्व . देवी सिंह उम्र 22 वर्ष साकिन बांकी मोंगरा पानी टंकी के पास थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा ( छ.ग. ) से एक मोटर सायकल एच एफ सीडी डिलक्स सी . जी . 12 बीएफ 1172 कीमती 20000 रू . 35-35 लीटर वाले प्लास्टिक जरीकेन में भरा डीजल 350 लीटर कीमती 35000 रू . , टूल्लू पंप कीमती 4000 रू . एवं तार कीमती 500 रू . को आरोपी मनोहर कुमार मरावी से जप्त किया गया तथा आरोपी के अन्य साथीगण मौके से पुलिस को देखकर फरार हो गये । आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 41 ( 1-4 ) जा.फौ. 379 भा.द.वि. चोरी की मशरूका रखे होने के संदेह पर गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड मे कटघोरा न्यायालय में पेश किया गया है ।











