अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में मिठाई बेचने का मामला, सुधार होने तक सुनील स्वीट्स बंद
छत्तीसगढ़/कोरबा :- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्राप्त शिकायत के आधार पर मंगलवार को पॉवरहाउस रोड स्थित हरियाणा जलेबी एंड स्वीट्स/छप्पन भोग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संदेह होने पर खोवा जलेबी और रबड़ी जलेबी के नमूने जांच के लिए लिए गए। 
इसी तरह रजगामार स्थित सुनील स्वीट्स के निरीक्षण में अस्वास्थ्यकर परिस्थितियां पाए जाने पर कार्रवाई की गई। यहां करीब 70 से 75 किलोग्राम खराब हो चुकी मिठाई को मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही आवश्यक सुधार होने तक प्रतिष्ठान को बंद करा दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करना तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है।












