HomeBreaking Newsयात्रियों को राहत: सम्बलपुर-जबलपुर के बीच 1 अगस्त को चलेगी स्पेशल ट्रेन,...

यात्रियों को राहत: सम्बलपुर-जबलपुर के बीच 1 अगस्त को चलेगी स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर समेत 6 स्टेशनों पर ठहराव

छत्तीसगढ़/बिलासपुर :-  यात्रियों की बढ़ती भीड़ और कन्फर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने सम्बलपुर से जबलपुर के बीच एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को सम्बलपुर से रवाना होगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत इस ट्रेन का ठहराव रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर और शहडोल स्टेशनों पर रहेगा।

- Advertisement -

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08301 सम्बलपुर-जबलपुर स्पेशल 1 अगस्त को सुबह 6:15 बजे सम्बलपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन झारसुगुड़ा रोड, रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और कटनी साउथ होते हुए शाम 6:25 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन रायगढ़ सुबह 8:55 बजे, चांपा 9:53 बजे, बिलासपुर 11:00 बजे, पेंड्रारोड 12:58 बजे, अनूपपुर 1:45 बजे, शहडोल 2:33 बजे तथा कटनी साउथ 5:15 बजे पहुंचेगी। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन जबलपुर के लिए रवाना होगी।

रेलवे ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 20 स्लीपर कोच तथा 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी एवं अन्य जानकारी रेलवे की आधिकारिक पूछताछ प्रणाली से अवश्य प्राप्त कर लें।

Must Read