छत्तीसगढ़/कोरबा :- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कोरबा आगमन 7 जनवरी को होने वाला है जिसे लेकर प्रशासन और बीजेपी की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं, जहां प्रशासन की ओर से प्रोटोकॉल के हिसाब से सुरक्षा इंतजामों सहित अनेक तैयारियां की जा रही हैं, वही बीजेपी पार्टी की ओर से मीटिंग बैठकों का दौर चालू है, कोरबा में पार्टी के बड़े नेताओं का आना शुरू हो चुका है जहां आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व बीजेपी नेता ओपी चौधरी कोरबा पहुंचे जहां उन्होंने बीजेपी कार्यालय में कोरबा के विभिन्न पदाधिकारियों की मीटिंग लेते हुए तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए । इसके साथ साथ अरुण साव ने कलेक्टर व एसपी के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की ।
ज्ञात हो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 7 जनवरी को आगमन कोरबा में हो रहा है जहां सीएसईबी हेलीपैड में उनका हेलीकॉप्टर लैंड होगा जहां से वह मां सर्वमंगला के दर्शन को जाएंगे तत्पश्चात इंदिरा स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे इसके बाद कोरबा लोकसभा की कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे ।














