HomeBreaking Newsछत्तीसगढ़ से प्रकाश अनंत को सामाजिक कार्य के लिए दिल्ली में मिला...

छत्तीसगढ़ से प्रकाश अनंत को सामाजिक कार्य के लिए दिल्ली में मिला डॉक्टरेट मानद उपाधि

छत्तीसगढ़/कोरबा :- विगत 10 वर्षों से सामाजिक कार्य में जुटे कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के युवा श्री प्रकाश अनंत को कॉमन वेल्थ वोकेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा सामाजिक सेवा में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह मानद उपाधि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अमीषा पटेल, यूनिवर्सिटी के वाॅयस चांसलर डॉ रिपू रंजन सिन्हा, , एजुकेशन काउंसिल इंडिया के अध्यक्ष डॉ प्रियदर्शी नायक जी के द्वारा उद्योग बिहार गुरुग्राम नई दिल्ली में एक सादे समारोह में दिया गया। श्री प्रकाश अनंत जी को यह उपाधि कॉमन वेल्थ वोकेशनल यूनिवर्सिटी के वाॅयस चांसलर ने बोर्ड की स्वीकृति से सामाजिक सेवा में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। श्री प्रकाश अनंत 10 वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। राजनीति को आधार मानकर दलित व वंचित वर्ग के उत्थान व विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं और पर्यावरण के क्षेत्र में भी इनका योगदान उल्लेखनीय है।

यह सिर्फ पुरस्कार नहीं, यह दर्शाता है कि सामाजिक सेवा में कितने लगे हैं :- मानद उपाधि से सम्मानित करते हुए बॉलीवुड अदाकारा अमीषा पटेल ने कहा कि यह सिर्फ एक पुरस्कार नहीं है। यह दर्शाता है कि आप सामाजिक सेवा में कितने निरंतर हैं। आपकी उपलब्धि के लिए अत्यधिक सम्मान और पहचान हो। अब आप डॉक्टर को उपसर्ग द्वारा अधिकृत कर सकते हैं। यह अवार्ड आपके योगदान और उपलब्धियों के विश्वविद्यालय की मान्यता के आधार पर आपको सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि आपके द्वारा निर्धारित सभी लक्ष्य अब और अधिक प्राप्य हो जाएं।

वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के विशेष पदों पर हैं पदासीन :- श्री अनंत  वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) एवं अखिल भारतीय मानवाधिकार संगठन में पदासीन हैं।

सम्मान मिलने से मिला सामाजिक सेवा का कार्य करने का उर्जा :- इस अवसर पर डॉ प्रकाश अनंत ने कहा कि यह सम्मान उनकी सामाजिक सेवा को देख कर दिया गया है। इस सम्मान से सम्मानित होने पर सामाजिक सेवा का कार्य करने के लिए और उर्जावान हो गए हैं। सम्मान जिस उदेश्य से दिया गया है उसे पूरा किया जाएगा। मसलन राष्ट्र के निर्माण में महती भूमिका निभाना, आत्मनिर्भर भारत बनाना आदि शामिल है।
डॉ प्रकाश अनंत को डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित होने पर सम्पूर्ण कोरबा जिला के युवाओं के साथ साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठजनों ने भी शुभकामनाये दी ।

Must Read