छत्तीसगढ़/कोरबा :- “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन रामपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नकटीखार स्थित धरसा नाला के पास दबिश देकर 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल को टीम ने नकटीखार तालाब के ऊपर साइड क्षेत्र में छापा मारा, जहां आरोपी अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और भंडारण करते पाए गए। मौके पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
जप्ती में शामिल:
करीब 41 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 4,100 रुपये), जिसमें 15 लीटर की एक डिब्बी, 10-10 लीटर के जरीकेन सहित अन्य बर्तनों में रखी शराब शामिल है।
गिरफ्तार आरोपी:
निखिल कंवर (22 वर्ष), निवासी नकटीखार ऊपर मोहल्ला
अजय कुमार मंझवार (21 वर्ष), निवासी ग्राम नकटीखार
दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।
पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।











