HomeBreaking Newsगोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन विस्तार को नई मजबूती, मनोज राठौर...

गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन विस्तार को नई मजबूती, मनोज राठौर बने RTI प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  भारतीय जनता पार्टी संगठन ने सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए श्री मनोज राठौर जी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव जी की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी की अनुशंसा से श्री मनोज राठौर जी को यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है।

- Advertisement -

श्री मनोज राठौर जी की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन ने विश्वास जताया है कि वे सूचना के अधिकार अधिनियम के माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री मनोज राठौर जी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगा।

श्री मनोज राठौर जी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, सक्रियता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा जनहित और संगठन के उद्देश्यों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे।

Must Read