छत्तीसगढ़/कोरबा :- दीपावली पर्व को देखते हुए अस्थाई पटाखा लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इच्छुक आवेदक 1 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक एलएसडीए मॉड्यूल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी पावती सहित आवश्यक दस्तावेज कलेक्टर कार्यालय कोरबा की लाइसेंस शाखा में तीन प्रतियों में जमा कराना अनिवार्य होगा। आवेदकों को आवेदन के साथ साइट मैप, जीएसटी पंजीयन प्रमाण पत्र, स्वयं के दो पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो तथा फोटोयुक्त परिचय पत्र संलग्न करना होगा।
अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए 600 रुपये का चालान निर्धारित शीर्ष 0070- अन्य प्रशासकीय सेवाएं, 60- अन्य प्राप्तियां, 103- विस्फोटक पदार्थों के लिये में जमा करना होगा। चालान की प्रति भी आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए इच्छुक आवेदकों से समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अपील की गई है।

















