HomeBreaking Newsभारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कोरबा जिला द्वारा...

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कोरबा जिला द्वारा कांग्रेस सरकार एवं सोनिया गांधी राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया

छत्तीसगढ़/कोरबा :- भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कोरबा जिला द्वारा कांग्रेस सरकार एवं सोनिया गांधी राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मोदी जी के सुरक्षा के साथ पंजाब सरकार द्वारा खिलवाड़ किया गया उनके गंतव्य स्थान पर जाने से पहले तथाकथित कांग्रेसियों द्वारा मार्ग जाम कर दिया गया जिससे प्रधानमंत्री जीके सुरक्षा के साथ जानबूझकर सोची समझी साजिश के तहत खिलवाड़ किया गया परिणाम स्वरूप पूरे देश के आमजन भाजपा, भाजयुमो में काफी रोष व्याप्त है तथा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज निहारिका स्थित सुभाष चौक पर कांग्रेसी सरकार एवं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, चरणजीत चन्नी(मुख्यमंत्री पंजाब) का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शित किया गया।
उक्त विरोध प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रायगढ़ जिला संगठन सह प्रभारी विकास महतो, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंकज प्रजापति, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, महामंत्री नरेंद्र देवांगन, कोषाध्यक्ष गोलू पांडे, आकाश साहू, प्रीति स्वर्णकार, वैभव शर्मा, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष दिनेश सेन, कुदमुरा मंडल अध्यक्ष धनंजय चौहान, महामंत्री सुभाष राठौर, पिंकू रंजन, राजेंद्र पटेल, सूर्यदीप, दीपेश, पवन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त प्रदर्शन कोविड-19 के नियमों के तहत किया गया|

Must Read