छत्तीसगढ़/कोरबा :- शहर के टी.पी. नगर स्थित मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम) हॉस्पिटल ने सफलतापूर्वक अपने एक वर्ष पूरे होने पर शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि कोरबा की जनता के विश्वास और सहयोग से अस्पताल ने गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है।
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रिंस जैन (एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन) ने बताया कि एमजेएम हॉस्पिटल का उद्देश्य मरीजों को एक ही स्थान पर बेहतर, आधुनिक और भरोसेमंद चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। अस्पताल में क्रिटिकल केयर, कार्डियोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, कार्डियक एम्बुलेंस, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 24 घंटे पैथोलॉजी, डायलिसिस तथा शिशु रोग जैसी विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं।
अस्पताल में 100 बिस्तरों की सुविधा, 22 आईसीयू बेड, 24×7 इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर, अत्याधुनिक पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक सेवाएं तथा एडवांस कार्डियक केयर यूनिट संचालित की जा रही है। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के पात्र हितग्राहियों के लिए 5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। वहीं सीएसईबी (छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल) के कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए भी कैशलेस उपचार की व्यवस्था की गई है।
अस्पताल प्रबंधन ने अपने प्रथम स्थापना दिवस पर कोरबा की जनता एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी बेहतर चिकित्सा सेवाएं, आधुनिक उपचार और मरीजों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
पता: नया बस स्टैंड, विशाल मेगा मार्ट के सामने, टी.पी. नगर, कोरबा
संपर्क: 94791-18941
एमजेएम हॉस्पिटल ने पूरे किए सफल सेवा के एक वर्ष, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जताया आभार











