छत्तीसगढ़/कोरबा :- अवैध रेत तस्करों पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है आज 5 अप्रैल को खनिज विभाग ने 4 अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर परिवहन करते हुए पकड़ा है इसके 2 दिन पूर्व ही खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही की गई थी,
प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर संजीव झा के आदेशानुसार तथा खनि अधिकारी के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम द्वारा अवैध रेत तस्करों पर लगातार कार्यवाही कर रही है आज फिर चार ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन करते हुए खनिज विभाग ने पकड़ा है जिसमें से भैसामुड़ा से एक, बगदर से तीन ट्रैक्टर पर माइनिंग एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उरगा नाका मे अभिरक्षा मे रखा गया है ।











