HomeBreaking Newsकोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी,...

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, एक ही दिन में 39 वारंटी गिरफ्तार

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 06 स्थायी वारंटी एवं 33 गिरफ्तारी वारंटी तामील, एक ही दिवस में कुल 39 वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले एवं कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के तीनों अनुभागों के अनुभागीय अधिकारियों एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

- Advertisement -

इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। दिनांक 05.07.2026 को कोरबा पुलिस द्वारा सघन दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान 06 स्थायी वारंटी एवं 33 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए। इस प्रकार कुल 39 वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी वारंटों के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे। कोरबा पुलिस द्वारा इनकी सतत निगरानी करते हुए योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों, फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी।

Must Read