Home Breaking News भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा 4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक प्रदेश...

भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा 4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक प्रदेश में निकाला जाएगा सदस्यता रथ यात्रा, कोरबा जिला के प्रभारी बने सुभाष राठौर सह प्रभारी बने पंकज सोनी 

114

छत्तीसगढ़/कोरबा :- भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अभी चल रहे सदस्यता अभियान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा प्रदेश के हर जिलों में सदस्यता रथ यात्रा का भ्रमण कराया जाएगा यह यात्रा पर चौक चौराहा बाजारों कॉलेज और भी भी बार वाले इलाकों पर सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। यह यात्रा 4 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 11 अक्टूबर तक कोरबा जिले की 19 मंडलों में भ्रमण करेगी।
इस यात्रा का शुरुआत धार्मिक स्थलों से प्रारंभ किया जाएगा यात्रा का समापन 11 अक्टूबर को किया जाएगा युवा मोर्चा के प्रेस अध्यक्ष जी ने इस यात्रा में अधिक से अधिक नए सदस्य जोड़ने का आह्वान किया है कि रथ यात्रा को संचालित करने के लिए कोरबा जिले से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुभाष राठौर जी को तथा सह प्रभारी जिला अध्यक्ष पंकज सोनी जी को बनाया गया है पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में 19 मंडलों का भ्रमण रथ यात्रा के द्वारा करवाया जाएगा एवं अधिक से अधिक सदस्यता ग्रहण कराया जाएगा। प्रदेश के निर्देश पर हर दिवस के लिए प्रभारी नियुक्त किया जाएगा जो अपने क्षेत्र में सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। युवा मोर्चा कोरबा के लिए सबसे अहम जिम्मेदारी है की अधिक से अधिक सदस्य बना कर प्रदेश नेतृत्व को दें।