छत्तीसगढ़/कोरबा :- जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई थाना कोतवाली एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में टीम को 1 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि राताखार बाईपास क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर मौके से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 1.05 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
रविशंकर राजपूत (25 वर्ष), निवासी कचनारीपारा, कोरबा
रवि वर्मा (32 वर्ष), निवासी एमपी नगर, राताखार, कोरबा
बरामदगी:
533 ग्राम गांजा
524 ग्राम गांजा
कुल 1057 ग्राम (लगभग 1.05 किलो) गांजा जप्त
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
कोरबा पुलिस का सख्त संदेश:
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।












