छत्तीसगढ़/कोरबा :- पाली क्षेत्र मे स्थित शराब दुकान के आसपास अवैध रूप से बीते कई महीनों से चल रही चखना दुकानों पर स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए चखना दुकानों को बंद करा दिया है और चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा मदिरा दुकान के आसपास इस प्रकार से अवैध रूप से चखना दुकानों का संचालन किया गया तो चखना दुकान संचालन करता के ऊपर कानूनी कार्यवाही तो होगी ही साथ में मौके पर मौजूद उनके सामानों की जब्ती की कार्यवाही की जाएगी, पाली थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मदिरा दुकान के आसपास अवैध रूप से संचालित चखना दुकानों को स्थानीय प्रशासन के राजस्व विभाग की टीम व स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा मौके पर कार्यवाही करते हुए सभी अवैध रूप से संचालित चखना दुकानों को बंद करा दिया गया है और संचालकों को चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा इस प्रकार अवैध रूप से मदिरा दुकान के आसपास चखना दुकान का संचालन किया गया तो कानूनी कार्यवाही के साथ सामान की जब्ती भी की जाएगी इसके साथ साथ दुकान पर शराब पीने वालों पर भी कठोर कार्यवाही की जाएगी, 
बता दें कि बीते कई महीनों से लगातार पाली मदिरा दुकान के आसपास अवैध रूप से चखना दुकानों के संचालन किया जा रहा था इसके बाद सूचना मिलने पर संयुक्त कार्यवाही की गई, इस मदिरा दुकान से महज 200 मीटर के दायरे में आईटीआई कॉलेज व तहसील ऑफिस है जहां लोगों और छात्र-छात्राओं का आना जाना लगा रहता है कई बार शराबियों की हरकतों के कारण छात्राओं को शर्मिंदा भी होना पड़ता है, और छात्रों में भी गलत असर पड़ रहा था । 
पाली शराब दुकान के पास अवैध चखना दुकानों पर स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने की संयुक्त कार्यवाही











