HomeBreaking Newsकोरबा परिवहन विभाग की कार्रवाई: नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, कई वाहनों...

कोरबा परिवहन विभाग की कार्रवाई: नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, कई वाहनों पर जुर्माना

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में की गई जांच के दौरान विभिन्न वाहनों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार, जांच अभियान के दौरान कई वाहनों को रोका गया, जिनमें बस, ट्रेलर और अन्य वाहन शामिल थे। इन वाहनों में बिना टिकट यात्रियों का परिवहन, परमिट शर्तों का उल्लंघन, आवश्यक दस्तावेजों की कमी तथा फिटनेस संबंधी खामियां पाई गईं।

कार्रवाई के तहत संबंधित वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया, जिसमें अलग-अलग मामलों में 1000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक का चालान किया गया। कुछ मामलों में वाहन फिटनेस, परमिट और PUC जैसे जरूरी दस्तावेज भी नहीं पाए गए, जिसके चलते कड़ी चेतावनी दी गई।

जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्यवाही के दौरान डीटीओ विवेक सिन्हा,, संजय वस्त्रकार,, सतानंद जांगड़े,, प्रधान आरक्षक उदंडस्ता.प्रेमदान तिग्गा..आरक्षक प्रफुल्ल सहित परिवहन विभाग की टीम मौजूद रही ।

गौरतलब है कि कोरबा में सड़क सुरक्षा को लेकर पहले भी सख्ती देखने को मिली है, जहां नशे में वाहन चलाने जैसे मामलों में सैकड़ों प्रकरण दर्ज कर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जा चुकी है। परिवहन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वैध दस्तावेज साथ रखें और सुरक्षित ड्राइविंग करें, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Must Read