HomeBreaking Newsपरिवर्तन यात्रा के सहारे प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही...

परिवर्तन यात्रा के सहारे प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही भाजपा में अंदरुनी गुटबाजी व भीतरघात कहीं भारी न पड़ जाए

छत्तीसगढ़/कोरबा :- छत्तीसगढ़ चुनावी पारा अब चढ़ने लगा है कांग्रेस और भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से लेकर प्रदेश और स्थानीय नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है, प्रदेश से लेकर अनेक जिलों में चुनावी सभाओं का दौरा चालू है सभा में लोगों की भीड़ जुटाने पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से लगातार गाइडलाइन दी जा रही है, भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार अभियान के अभियान में मैदान में अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम प्रदेश में हो चुका है, कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी की सभा होगी, वही आम आदमी पार्टी भी प्रदेश की 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है,

- Advertisement -

जनता को अपनी ओर आकर्षित करने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के द्वारा अब तमाम तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं इसी तारतम में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा प्रदेश में रैली निकालते हुए कर रही है, परिवर्तन यात्रा के सहारे भाजपा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार को हटाकर भाजपा की सत्ता हासिल करना चाह रही है लेकिन भाजपा में आपसी गुटबाजी और भीतरघात कहीं भाजपा के सपने में पानी न फेर दे हालांकि भीतर घातियों पर कमेटी की ओर से नजर रखी जा रही है,

भाजपा की पहले चरण की परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर से दंतेवाड़ा में और दूसरा 16 सितंबर को जसपुर से शुरू हुई जो आज 21 सितंबर को पाली तानाखार और कटघोरा होते हुए कोरबा पहुंचेगी जहां घंटाघर में आम सभा का आयोजन किया गया है इस दौरान जगह-जगह अनेक कार्यक्रम रखे गए हैं, कोरबा जिले में भाजपा में जिस प्रकार पिछले चुनाव से गुटबाजी चली आ रही है और भीतरघात होता रहा है जिसके कारण पार्टी को नुकसान हुआ है और प्रत्याशी की जीत हार में बदल जाती है, भाजपा की ओर से कोरबा जिले के चारों विधानसभाओं में अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करना चाह रही है लेकिन भाजपा में ऊपर से नीचे तक गुटबाजी और भीतर घात कहीं भाजपा के सपने में पानी न फेर दे, वर्तमान में रामपुर विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है लेकिन कोरबा पाली तानाखार और कटघोरा विधानसभा की सीट कांग्रेस के कब्जे में हैं, भाजपा परिवर्तन यात्रा के सहारे कांग्रेसियों से सभी सीट छीन कर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही है लेकिन पार्टी में अंदरूनी गुट बाजी और कार्यकर्ताओं की नाराजगी भाजपा के सपने के मार्ग में रोड बन रही है । अब देखना होगा कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे इस परिवर्तन यात्रा से प्रदेश सहित कोरबा जिले में कितना परिवर्तन होता है ।

Must Read